jhankar
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!

भोपाल में शादी रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, लाखों का सामान जलकर खाक

भोपाल। खजूरी सड़क इलाके में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। भौंरी स्थित एक होटल में अचानक लगी भीषण आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त होटल में 150 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें होटल की दिवार तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए सभी की जान बचा ली. खबर छापे जाने तक किसी जनहानि की खबर नहीं मिली है।

होटल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

- Install Android App -

भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भौंरी स्थित एक होटल से धुएं का गुबार उठते देखा गया। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के मुख्य द्वारों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। होटल के अंदर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चों सहित 150 से ज्यादा लोग थे। आशंका जताई जा रहा है कि सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ है। होटल में फंसे 150 से ज्यादा लोगों का धुएं से उनका दम घुट रहा था। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक जेसीबी मशीन बुलाई और होटल की पिछली दीवार को ढहाया दिया, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता मिल सका। सभी लोगों की जान बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आग ने होटल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। होटल धू धू कर जल रहा था, लपटें देख लोग डर गए थे। फिलहाल, फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।