jhankar
ब्रेकिंग
6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत

बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा में कल प्रदेश सरकार का बजट आने वाला है, उसके पहले ही प्रदेश में बजट को लेकर कांग्रेस का विरोध देखने को मिल रहा है. हालांकि यह विरोध प्रदर्शन रसोई बजट को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर बैठकर एक अनोखे अंदाज में किया है।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन

- Install Android App -

सरकार ने बजट को लेकर हर वर्ग से सुझाव लिया था. उसके बाद प्रदेश सरकार का बजट तैयार किया गया है। हालांकि कल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश सरकार का बजट सदन में पेश करेंगे। मगर उसके पहले महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता रसोई के बजट को लेकर विरोध कर रही है। वहीं महिला कांग्रेस का इस दौरान एक अनोखा विरोध देखने को मिला है, जहां महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ताओं ने हाथ में थाली, खाली गैस और खाली कढ़ाई में चम्मच चलते हुए दिखाई दी हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के रसोई का बजट बिगड़ गया है, जिसके चलते न ही कढ़ाई में तेल है, ना ही सब्जी है और न गैस सिलेंडर भरा हुआ। महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ताओं का कहना है कि रसोई का बजट बिगड़ गया है, पैसे नहीं है, जिसके चलते सरकार को महिलाओं के रसोई के बजट पर ध्यान देना चाहिए. यदि सरकार का कल का बजट महिलाओं की रसोई को लेकर नहीं रहेगा, तो वह वित्त मंत्री के घर का घेराव करेंगी।

कल आएगा प्रदेश के विकास का बजट

प्रदेश सरकार के बजट को लेकर अभी से ही विरोध दिखाई दे रहा है। हालांकि महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। लेकिन इस पर सरकार का कहना है कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, साथ ही प्रदेश के विकास का यह बजट है।