jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित

वीवो ने अपनी नई वी70 सीरीज की पेश

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में वीवो ने अपनी नई वी70 सीरीज पेश कर दी है। इनमें दो मॉडल वीवो वी 70 और वीवो वी 70 इलाइट 5जी शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन 6.59-इंच के 1.5के वीएम9 अमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं, जो 120 एचझेड रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16-बेस्ड ओरिजिन ओएस 6 पर चलते हैं और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि ये डिवाइस आईपी 68 और आईपी69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस में भी बेहद मजबूत हैं।

- Install Android App -

प्रोसेसर की बात करें तो वीवो वी 70 इलाइट में 4एनएम आधारित स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक स्पीड 3जीएचझेड है। इसमें 12जबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512जीबी तक यूएफएस 4.1 स्टोरेज मिलता है। वहीं स्टैंडर्ड वीवो वी 70 में 4एनएम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट है, जो 2.8जीएचझेड की स्पीड पर काम करता है। वीवो वी 70इलाइट में 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, आईआर ब्लास्टर और कई एडवांस सेंसर मौजूद हैं, जबकि वीवो वी70 में जायरोस्कोप शामिल है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी,जीपीएस, बैडोयू, नाविक और अन्य ग्लोबल नेविगेशन सपोर्ट शामिल हैं।

दोनों फोन का वजन 194 ग्राम और मोटाई 7.59एमएम है। इसके साथ 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सेटअप भी काफी पावरफुल है। दोनों फोन में झेइस-ट्यूनड ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर, 50 एमपी का सुपर टेलीफोटो लेंस और 8 एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 50एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सक्षम है। पावर के लिए 6,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 90वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।