jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

CM यादव का बड़ा ऐलान: किसानों को गेहूं पर ₹40 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर प्रवास के दौरान किसानों और युवाओं के हित में कई दूरगामी निर्णय साझा किए है। बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित ‘कृषि कैबिनेट’ में शामिल होने के बाद इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में स्पष्ट किया कि उनकी सरकार के लिए ‘अन्नदाता’ का हित सर्वोपरि है।

- Install Android App -

किसानों को सौगात: MSP के साथ बोनस और पंजीयन में राहत
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल पर राज्य सरकार ₹40 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस प्रदान करेगी। इस प्रकार, मध्य प्रदेश के किसानों को अब ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिलेगा।