jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

हरदा : सड़क दुर्घटना घायलों को कैशलेस उपचार योजना का लाभ दिलाने की मांग, पंजीकृत अस्पतालों के नाम सार्वजनिक करने की अपील —जैसानी

हरदा। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने और घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कैशलेस उपचार योजना को हरदा जिले में प्रभावी रूप से लागू करने की मांग उठाई गई है।

सामाजिक संस्था जमना जैसानी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ हरदा जिले के उन अस्पतालों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है, जहां दुर्घटना पीड़ितों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा।

फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के कई मामलों में घायल व्यक्ति को इलाज के खर्च की चिंता के कारण समय पर उपचार नहीं मिल पाता। इसी समस्या को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 13 फरवरी से सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना शुरू की है।

- Install Android App -

इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल किसी भी व्यक्ति को आयुष्मान योजना से संबद्ध (पंजीकृत) अस्पतालों में ₹1.5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 7 दिनों तक उपचार की सुविधा दी जाएगी और इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। अस्पताल इसके लिए ऑनलाइन क्लेम कर सकेंगे।

जमना जैसानी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हरदा जिले में आयुष्मान योजना से जुड़े सभी अस्पतालों की सूची सार्वजनिक की जाए, ताकि दुर्घटना के समय लोगों को यह जानकारी रहे कि किस अस्पताल में घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है।

फाउंडेशन का कहना है कि इस योजना की जानकारी और अस्पतालों की सूची सार्वजनिक होने से दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत उपचार मिल सकेगा और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। इस योजना की निगरानी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।