jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

सांसद की मौजूदगी में मिर्ची की आहुति, बगलामुखी मंदिर में भारत की जीत की कामना

उज्जैन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप के अंतिम मुकाबले से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में विशेष मिर्ची अनुष्ठान किया गया। यह अनुष्ठान बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया की ओर से कराया गया। जिसका उद्देश्य भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करना था।

- Install Android App -

उज्जैन के भैरवगढ़ मार्ग स्थित मां बगलामुखी मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में 51 बटुकों ने भाग लिया। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चित्रों के साथ मिर्ची, सरसों और अन्य पूजन सामग्री का उपयोग करते हुए लगभग एक घंटे तक पूजा-अर्चना की। सांसद अनिल फिरोजिया ने यज्ञ में मिर्ची की आहुति देते हुए माता बगलामुखी से प्रार्थना की कि वह भारतीय टीम को शक्ति प्रदान करें, ताकि वे अंतिम मुकाबला जीत सकें और करोड़ों देशवासियों की इच्छाएं पूरी हो सकें।

इस अवसर पर महंत रामदास महाराज ने बताया कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य भारतीय टीम की विजय की कामना करना था। उन्होंने कहा कि “हमने माता से प्रार्थना की है कि भारतीय टीम अपने विरोधियों को पराजित कर मुकाबला जीत सके।” क्रिकेट प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है और देशभर के करोड़ो लोग भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे है।