jhankar
ब्रेकिंग
न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल

इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :30,000 रुपये की चोरी की मोटर साइकल बरामद

केके यदुवंशी

सिवनी मालवा।इटारसी। थाना इटारसी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 9 मार्च 2026 को फरियादी विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 मार्च 2026 को वह अपने घर से सब्जी बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मोटर साइकल (एमपी 05 जे जे 9016) गुरुद्वारे के सामने से चोरी हो गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/26 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की जांच की और अज्ञात व्यक्ति की फोटो प्राप्त की।

गोपनीय मुखबिर की सूचना पर 17 मार्च 2026 को आरोपी को मेहरा गांव नदी के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी पंकज पिता सुरेश चंद्र कटारे (28 वर्ष), निवासी इंद्रा पुरा पुरानी इटारसी ने मोटर साइकल चोरी की स्वीकारोक्ति की।

पुलिस ने हीरो कंपनी की मोटर साइकल (एमपी 05 जे जे 9016) बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, प्रधान आर 643 दिनेश कटारे, आर 333 राकेश, आर 443 सतीश, आर 40 अंकित और आर 438 नरेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।