jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

नवीन आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की छठवे चरण की नीलामी 22 मार्च तक

ई-टेंडर के जरिए होगा निष्पादन

हरदा : नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अनुसार हरदा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार, जिले की शेष रही 3 समूहों की 12 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को छठवेे चरण अंतर्गत ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) के माध्यम से नीलाम किया जाएगा।

- Install Android App -

यह कार्यवाही 22 मार्च 2026 को संपन्न होगी। जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि ई-टेण्डर से निष्पादन के लिये जारी कार्यक्रम अनुसार ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड व ऑफर सबमिट करने की तिथि 22 मार्च 2026 को दोपहर 1 तक रहेगी। इसी प्रकार ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की प्रक्रिया 22 मार्च को दोपहर 1ः05 बजे से सम्पन्न होगी।

ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारम्भ एवं बंद होने की कार्यवाही 22 मार्च को दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4ः30 बजे तक इसके बाद 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिये समयावधि में वृद्धि की जाएगी।

ई-टेण्डर की प्रक्रिया 22 मार्च को सम्पन्न होगी। उन्होने बताया कि ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) की कार्यवाही जिला निष्पादन समिति द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।