jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

बिलासपुर में दुखद घटना: 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

आगामी परीक्षा परिणाम के दिन अपनो के साथ रहे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगला के धूरी पारा इलाके से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहाँ नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का शव घर के पास स्थित आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।

पढ़ाई और संगत को लेकर था डिप्रेशन में

मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद पिछले कुछ समय से अवसाद (डिप्रेशन) और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। परिजनों ने बताया कि अरविंद का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था और वह पिछले दो महीनों से स्कूल नहीं जा रहा था। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, छात्र का झुकाव गलत संगत की ओर हो गया था और वह नशे की लत वाले दोस्तों के साथ समय बिताने लगा था, जो संभवतः उसके इस कदम का कारण बना।

- Install Android App -

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस अब इस दिशा में भी छानबीन कर रही है कि कहीं किसी दबाव या बाहरी कारणों ने उसे इस हद तक तो नहीं पहुँचाया।

इस हृदयविदारक घटना ने परिजनों को तोड़कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिणाम के दिन अपनो के साथ रहे

अभी कक्षा 5,8, 10 और12 वी का रिजल्ट आने वाला है।आप एक अभिभावक है भाई बहन दोस्त है और आपके करीबी किसी छात्र ने कोई परीक्षा दी है तो रिजल्ट के दिन उसके साथ रहे और उसे समझाते रहे हिम्मत बन्धाये परिणाम कुछ भी पर जिन्दगी इतनी सस्ती है हम जिन्दगी मे दोबारा परीक्षा दे देंगे लेकिन जिन्दगी चली गई तो दोबारा नही मिलेगी।