तीसरे दिन भूकम्प अनुक्रिया एवं प्रतिक्रिया, निकासी खोज व बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया
हरदा : भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नेतृत्व में भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव का 5 दिवसीय प्रशिक्षण 23 से 27 मार्च तक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के महाविद्यालय के प्रोफेसर,
प्राचार्य, विद्यालय के प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं शहरी निकाय के अधिकारी, राष्ट्रीय कैडिट कौर होमगार्ड, एसडीईआरएफ, सिविल डिफेन्स वालेन्टियर एवं स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के तृतीय दिवस के प्रथम सत्र मे प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा श्री जे.एल. कोठारी ने हाइपो हाईपरथर्मिया,
ट्राईज, सीपीआर, भूकम्प अनुक्रिया एवं प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्लाटून कमाण्डर जबलपुर श्री संदीप चौधरी ने निकासी, खोज, बचाव, हताहतों का परिवहन व चिकित्सा सहायता की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस के द्वितीय सत्र में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा श्री कोठारी ने सीएसएसआर खोज एवं बचाव खोज रणनीति सिद्धान्त प्रबन्धन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान प्लाटून कमाण्डर जबलपुर श्री चौधरी ने नागरिक सुरक्षायें, आपदा प्रबन्धन उपकरणों की सिखलाई विषय पर, जिला चिकित्सालय हरदा के डॉ. मनीष शर्मा ने प्रथमोपचार व सीपीआर तथा सिविल इंजीनियर श्री शुभम आर्या ने भूकम्प रोधी बिल्डिंग निर्माण एवं मटेरियल गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण मे प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड श्री जे.एल. कोठारी, हवलदार स्टोरमेन श्री दीपक ठाकुर, आरक्षक श्री कैलाश तोमर एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

