jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों को मिलीं साइकिल और पुस्तकें

हरदा : ’स्कूल चलें अभियान’ के तहत बुधवार को स्थानीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत मुख्य अतिथि के रूप में तथा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की ओआईएस श्रीमती वीणा वारसने विशिष्ट शिक्षक के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी. एस. रघुवंशी ने जिले का वार्षिक शिक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नवागत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और साइकिलें वितरित कीं।

- Install Android App -

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गेहलोत ने इस अवसर पर अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने और कड़ी मेहनत कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा कि “शिक्षा ही जीवन में सफलता का मूल आधार है, विद्यार्थी पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।”

कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और शिक्षा के प्रति शासन की योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी, ए.डी.पी.सी श्री ओ.एस. महाजन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी,

शिक्षकगण, पालकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक नितिन कुमार सोनी ने किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार यादव ने किया।