jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग

भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 35 वर्षीय विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की हत्या में न्‍याय के लिए शहर में जोरदरा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को हि‍ंदू संगठनों के लोगों ने सड़क पर उतरकर सरकार से न्‍याय की गुहार लगाई है। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर आज हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ दी और सभी प्रदर्शनकारी सीएम निवास की और जाने लगे।

प्रदर्शनकारी सीएम निवास से केवल 100 मीटर की दूरी पर यानी पॉलिटेक्निक चौराहे तक ही पहुंच पाए, जिसके बाद पुलिस ने यहा मोर्च संभाला और प्रदर्शनकारियो को आगे बढ़ने से रोक दिया।

- Install Android App -

पुलिस ने किया आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
जानकारी के अनुसार, विजय मेवाड़ा हत्याकांड में मुख्‍य आरोपी आसिफ का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस हिरासत में भागने की कोशिश कर रहा था और पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायरिंग भी की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में करते हुए आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया।

क्या है मामला?
दरअसल, रविवार रात में अशोका गार्डन इलाके में अपनी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को छोड़ने गए विजय मेवाड़ा की चाकू मारकार हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने दुकान कर्मचारियों से विवाद किया था, जिसके बाद विजय ने उन्‍हें समाझाने की कोशिश की और आरोपी को बेटा कहकर उसे विवाद खत्म करने को कह दिया। इसके बाद आरोपी बेटा सुनकर भड़क गया और उसने विजय मेवाड़ा को चाकू मार दिया।