jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

जिले में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती हेतु आयोजित होंगे शिविर

7 को टिमरनी, 8 को खिरकिया तथा 9 को हरदा में आयोजित होंगे शिविर

हरदा : मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराने के लिये ‘एसआईएस’ केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र रीजनल ट्रेनिंग नीमच द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोजगार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

- Install Android App -

जिला परियोजना प्रबन्धक श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि ये शिविर जनपद पंचायत टिमरनी में 7 अप्रैल, जनपद पंचायत खिरकिया में 8 अप्रैल तथा जनपद पंचायत हरदा में 9 अप्रैल को सुबह 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

श्री कालेश्वर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कक्षा 8वीं पास या उससे ऊपर, आयु सीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच, ऊंचाई न्यूनतम 163 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

उन्होने संबंधित विकासखंडों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि पात्र युवाओं को इसका लाभ मिल सके।