jhankar
ब्रेकिंग
मतदाता सूची में रेशों बढ़ाने पर एसडीम विजय राय ने बीएलओ की बैठक में दिए निर्देश ब्रह्मांडीय उथल-पुथल: 2026 के ग्रहीय गोचर और बदलती वैश्विक व्यवस्था मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा

उज्जैन। उज्जैन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर गेबी हनुमान क्षेत्र में सोमवार शाम एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये हादसा महाकाल मंदिर जाने वाले प्रमुख रास्ते पर हुआ हैं। हालांकि समय रहते आसपास के लोगों ने समझदारी दिखाई और मार्ग पर आवाजाही रोक दी। जिस वजह से किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

- Install Android App -

आसपास के रहवासियों ने बताई मकान गिरने की वजह
जिस जगह मकान गिरा, वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपाल मंदिर, शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर की ओर जाते हैं। शाम से ही मकान झुक रहा था, यह देख लोगों ने रास्ता बंद करा दिया। करीब 7 बजे मकान गिर गया। अगर ट्रैफिक चालू रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। यहां पर रहने वाले लोगों को आरोप है कि पास में ही पोकलेन मशीन से चल रही तोड़फोड़ के कारण ही ये हादसा हुआ है. इतना ही नहीं पिछले 1 महीने से नींव में पानी भरने की शिकायत की जा रही थी।

नगर निगम ने दी सफाई
सोमवार करीब शाम 6 बजे से ही मकान झुकने लगा था और 7 बजे के करीब गिर गया। नगर निगम का कहना है कि ढाबा रोड पर मार्ग चौड़ीकरण के तहत जर्जर भवन को सुरक्षा के साथ हटाया जा रहा था। पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में और बैरिकेडिंग के साथ की गई। सीएसपी के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है।