jhankar
ब्रेकिंग
मतदाता सूची में रेशों बढ़ाने पर एसडीम विजय राय ने बीएलओ की बैठक में दिए निर्देश ब्रह्मांडीय उथल-पुथल: 2026 के ग्रहीय गोचर और बदलती वैश्विक व्यवस्था मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद

भोपाल। मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए आज यानी 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल से गेहूं खरीदी का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिन किसानों ने उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, वे अब स्लॉट बुक कर सकेंगे।

तीन बार बदली तारीख के बाद शुरू प्रक्रिया
तारीख में तीन बार बदलाव के बाद आखिरकार खरीदी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। प्रशासन ने तैयारी पूरी करते हुए जिले में 197 खरीदी केंद्र निर्धारित किए हैं, जहां 10 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू होगी। उज्जैन जिले में तेजी से भंडारण और बारदाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

- Install Android App -

सायलो केंद्र खोलने की तैयारी पूरी
वहीं, सायलो केंद्र शुरू करने के लिए भोपाल मुख्यालय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और जल्द ही संबंधित कंपनी उज्जैन में सायलो केंद्र स्थापित करेगी। इस वर्ष करीब 1.25 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लगभग 80 लाख क्विंटल गेहूं खरीदी का अनुमान लगाया है।

भंडारण क्षमता बनी चुनौती
हालांकि, वर्तमान में भंडारण क्षमता करीब 60 से 65 लाख क्विंटल तक ही उपलब्ध है। ऐसे में अनुमानित खरीदी के मुकाबले 15 से 20 लाख क्विंटल गेहूं के अतिरिक्त भंडारण की चुनौती सामने है, जिसे लेकर अधिकारियों को अभी और प्रयास करने होंगे।

बारदाने की व्यवस्था लगातार जारी
पिछले एक सप्ताह से लगातार बारदाने से भरे ट्रक पहुंच रहे हैं और अब तक करीब 13 हजार गठानें प्राप्त हो चुकी हैं। इससे अगले 20 से 25 दिनों तक खरीदी के लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था मानी जा रही है। आपूर्ति नियंत्रक शालू वर्मा के अनुसार नए गेहूं के भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो चुका है और बारदाने की आपूर्ति भी लगातार जारी है।