jhankar
ब्रेकिंग
मतदाता सूची में रेशों बढ़ाने पर एसडीम विजय राय ने बीएलओ की बैठक में दिए निर्देश ब्रह्मांडीय उथल-पुथल: 2026 के ग्रहीय गोचर और बदलती वैश्विक व्यवस्था मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े

खरगोन। दुनिया में मां और बेटे का रिश्ता सबसे बड़ा माना जाता है। कहा जाता है कि इस रिश्ते में जितना प्यार होता है उतना दूसरे किसी रिश्ते में नहीं होता, लेकिन इस खबर ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र से रुंह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी ही 80 वर्षीय बुजुर्ग और बीमार मां की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश
इतना ही नहीं कलयुगी बेटे ने मां की जान लेने के बाद सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश की।पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय रामई बाई के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि रामई बाई पिछले काफी समय से बीमार थीं और चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थीं। उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उनके 55 वर्षीय बेटे विष्णु सावले पर थी।

- Install Android App -

मानसिक तौर पर परेशान
मां की लगातार सेवा और घर की परिस्थियों के कारण विष्णु पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। शनिवार को घर में मां-बेटा अकेले थे, तब विष्णु ने शराब के नशे में घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और बिस्तर पर लेटी मां पर हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी से कर दिए ताबड़तोड़ वार
कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने खून के धब्बे साफ करने के लिए शव पर पानी डाला और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को छिपा दिया।

पत्नी घर छोड़कर चली गई थी
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी विष्णु पेशे से मजदूर है और शराब का आदी है। कुछ समय पहले पत्नी से विवाद होने के बाद उसकी पत्नी पर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों और मां के साथ रह रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।