jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

महाकाल भक्त की भक्ति, 29 किलो चांदी के आभूषण किए भेंट

उज्जैन। मध्यप्रदेश के धर्मनगरी उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर देश में आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक हैं। ये 12 ज्योतिर्लिंग में एक भी है। यहां पर हर समय महाकाल बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। एक बार फिर से महाकाल के दरबार में आस्था और भव्यता का एक अद्भुत संगम देखने को मिला है। यहां पर एक भक्त में अपने आराध्य बाबा महाकाल को 29 किलो चांदी के आभूषण भेंट किए है।

परिवार के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचा भक्त

अहमदाबाद से पधारे महेश भाई भगवान दास ठाकुर ने भगवान महाकाल को 29 किलोग्राम से अधिक चांदी के विशेष आभूषण अर्पित कर अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की। दान की गई वस्तुओं कई चीजें शामिल हैं। इसमें चांदी की पगड़ियां और गंगाजली रूपांकनों से सुसज्जित मुकुट समेत कई चीजें शामिल हैं। महेश भाई भगवान दास ठाकुर अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे।

- Install Android App -

मंदिर समिति को लगभग 29 किलोग्राम चांदी की भेंट

यहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर समिति को लगभग 29 किलोग्राम चांदी से बने भव्य आभूषण भेंट किए, जिनकी कीमत लगभग 70 लाख rs  है।

दान की गई वस्तुओं में है ये सब

दान के रूप में दी गई वस्तुओं में एक चांदी की पगड़ी, गंगाजली (पवित्र जल पात्र) वाला एक मुकुट, सांप के फन की आकृति से जड़ा एक मुकुट, सूर्य की किरणों से सजा एक मुकुट, अर्द्धचंद्र वाला एक मुकुट, कान की बालियां, एक कटोरा, एक धूपदानी, गरुड़ की एक प्रतिमा, डमरू (ढोल) और घंटी का एक सेट, रुद्राक्ष की माला, त्रिपुंड्र (माथे पर तीन रेखाओं का निशान), एक औपचारिक चंवर, अर्द्धचंद्र का प्रतीक और आंखों के साथ-साथ चांदी के अन्य कई विशेष आभूषण शामिल हैं।