jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

स्टेशनरी के नाम पर लूट नहीं चलेगी, स्कूलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

भोपाल। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों द्वारा महंगी किताबों और स्टेशनरी के लिए दबाव बनाने की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 0731-2431117 जारी किया है। अभिभावक अब स्कूल से जुड़ी ऐसी किसी भी मनमानी की शिकायत सीधे इस नंबर पर कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग की टीम जांच करेगी

यह सुविधा 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और केवल ऑफिस के समय में ही चालू रहेगी। शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग की टीम तुरंत मामले की जांच कर स्कूल के खिलाफ एक्शन लेगी।

- Install Android App -

दूसरे समस्याओं की शिकायत भी कर सकते हैं

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की जांच शिक्षा विभाग की टीम करेगी और गड़बड़ी मिलने पर स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी। नागरिक इस नंबर पर पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे समस्याओं की शिकायत भी ऑफिस के समय में दर्ज करा सकते हैं।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अभिभावकों से क्या अपील की?

उन्होंने माता-पिता से अपील की है कि अगर स्कूल में कोई भी नियम तोड़ा जा रहा हो, तो उसकी जानकारी तुरंत दें ताकि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाया जा सके।