jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गैस की कालाबाजारी का खुलासा, छापेमारी में बड़ा घोटाला नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक एमपी में किसानों के लिए बड़ी राहत: चार संभागों में शुरू हुई गेहूं खरीदी, सरकार देगी बोनस धार भोजशाला पर बड़ा खुलासा, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में बताया मंदिर या मस्जिद होने का सच जल गंगा संवर्धन अभियान-2026: प्रदेश में जल संरक्षण को मिल रही नई दिशा LPG की किल्लत दूर, 'ग्रीन आशा' टैंकर लेकर मुंबई पहुंची 15,400 टन रसोई गैस कप्तान शुभमन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गये डेविड वार्नर इजरायल ने दो टूक कहा- भरोसेमंद नहीं है पाकिस्तान, अमेरिका ने सिर्फ यूज किया ईरान ने अमेरिका पर लगाया तीन शर्तों का उल्लंघन का आरोप, युद्धविराम संकट में

विश्व स्वास्थ्य दिवस‘‘ पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

हरदा : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में मंगलवार को ’’विश्व स्वास्थ्य दिवस’’ के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लिनिक, दूध डेयरी हरदा एवं वार्ड क्रं. 11 आंगनवाड़ी केन्द्र क्रं. 21 में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने उपस्थित जनों को बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आयोजित यह दिवस दुनिया भर के लोगों को प्रभावित करने वाली प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित है। इस दिवस का मुख्य लक्ष्य बीमारियों की रोकथाम, संतुलित जीवनशैली और सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

- Install Android App -

श्री दुबे ने बताया कि वर्तमान दौर में बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रहे मधुमेह, हृदय रोग और मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर भी इस वर्ष विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आम जनता से अपील की गई है कि वे नियमित व्यायाम, पोषक आहार और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित स्वास्थ्य सलाहों को अपनाकर एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान दें।

कार्यक्रम में उपस्थितजनों को नालसा व सालसा की विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं नालसा लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़िताओं तथा सर्वाईवर्स के लिए प्रतिकर योजना 2018, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवा योजना 2015, नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए, विधिक सेवा योजना 2024 के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया गया

कि वे किस प्रकार विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाईन टोलफ्री नंबर- 15100 की जानकारी दी। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिलाएं, बच्चे एवं पैरालीगल वॉलेंटियर ज्योति तिवारी, सुनिता साहू आदि उपस्थित रहे।