jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

हरदा: कोतवाली हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे में झपटमारी के आरोपी गिरफ्तार, चार मोबाइल एवं पल्सर मोटरसाइकिल बरामद

मकड़ाई समाचार हरदा। बीते कल अखिलेश कड़ोले एवं सुभान खान द्वारा थाना कोतवाली हरदा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शाम करीब पौने सात बजे घर जाते समय मोबाइल पर बात करते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन झपट लिए।

इसी प्रकार इंडस्ट्रियल एरिया से लोकेश सूतार का वीवो कंपनी का मोबाइल तथा छीपानेर कलारी के सामने से अखिलेश कड़ोले का मोबाइल और बघेल हॉस्पिटल के पास से निकुंज पाटिल का एप्पल कंपनी का मोबाइल झपट लिया गया। कुल चार मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,12,000/- है,।

आरोपियों द्वारा छीने गए। प्रकरण में थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 217/26 एवं 218/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Install Android App -

उक्त घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी श्रीमती सालनी परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास के लगभग 80-100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस द्वारा दिनांक 09/04/2026 की रात्रि में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गयाः जिनके नाम मोहम्मद नदीम पिता नईम खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी देव कॉलोनी हरदा, शेख मोहम्मद मुस्तफा पिता मुहम्मद तस्लीम, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कोषद, सूरत (गुजरात) गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छीने गए चारों मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹1,12,000/-) तथा वारदात में प्रयुक्त एक बिना नंबर की काली पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की गई।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में एसआई सोहन सिंह, एएसआई जितेंद्र राजपूत, एएसआई संजय ठाकुर, हेड कांस्टेबल करण साहू, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक बीरेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक सजन राजपूत, आर. कमलेश परिहार एवं आरक्षक शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।