jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी

लघु किसानों के लिये स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया प्रारम्भ

हरदा : मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य आगामी 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बासुदेव भदोरिया ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु शासन स्तर से इस बार स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया में लघु किसानों को प्राथमिकता दी गई है। वर्तमान में इन किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा पोर्टल पर चालू कर दी गई है।

श्री भदोरिया ने बताया कि किसान बंधु अपनी सुविधानुसार mpeuparjan.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से अथवा समिति स्तर पर जाकर निःशुल्क स्लॉट बुकिंग करा सकते हैं। स्लॉट बुकिंग या उपार्जन प्रक्रिया में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसान नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07577-293080 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके अलावा, किसान अपने संबंधित ब्लॉक या तहसील के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी हंडिया तहसील के लिये श्री शेषराव गुजरे मोबाइल नम्बर 8827429830, हरदा के लिये श्रीमती अमृता भट्ट मोबाइल नम्बर 8839798990, खिरकिया के लिये श्री प्रशांत कुशवाह मोबाइल नम्बर 7503448303, तथा टिमरनी व रहटगांव के लिये श्रीमती नियुक्ति उमाहिया मोबाइल नम्बर 7999262628 पर सम्पर्क कर सकते है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी किसान भाइयों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी वर्गों के किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

गेहूँ उपार्जन के लिये बनाये गये 54 उपार्जन केंद्र

प्रशासन ने जिले भर में कुल 54 उपार्जन केंद्र बनाये है। इनमें हरदा अंतर्गत 17, टिमरनी अंतर्गत 9, रहटगांव अंतर्गत 11, खिरकिया अंतर्गत 9, सिराली अंतर्गत 1 तथा हंडिया अंतर्गत 7 उपार्जन केन्द्र शामिल है। हरदा तहसील अंतर्गत जिन उपार्जन केन्द्रों को शामिल किया गया है, उनमें आदिम सेवा सहकारी समिति सोमगांव शासकीय गोदाम सुल्तानपुर केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित गहाल शासकीय वेयरहाउस सुल्तानपुर केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित दीपगांवकला,

शासकीय गोदाम सुल्तानपुर केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मसनगांव शासकीय गोदाम सुल्तानपुर केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पिपल्या मकड़ाई शासकीय गोदाम सुल्तानपुर केन्द्र क्र.1, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिराली शासकीय गोदाम सुल्तानपुर केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित रहटाकला शासकीय गोदाम सुल्तानपुर केन्द्र क्र.1, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पटाल्दा शासकीय गोदाम सुल्तानपुर केन्द्र क्र.1,

- Install Android App -

विपणन सेवा सहकारी समिति मर्यादित हरदा शासकीय गोदाम हरदा मण्डी केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोहनपुर प्रेमसुधा वेयरहाउस कुकरावद केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बालागांव लक्ष्मी वेयरहाउस कुकरावद केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पलासनेर माँ अमृता वेयरहाउस कड़ोला केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मनियाखेड़ी तिरूपति वेयरहाउस उड़ा केन्द्र क्र.1,

सेवा सहकारी समिति मर्यादित श्री निधी वेयरहाउस पीडगांव केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित भुवनखेड़ी पार्वती लॉजिस्टिक्स अबगांवखुर्द केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित रूपीपरेटिया सिंहल वेयरहाउस कोटल्याखेड़ी केन्द्र क्र.1 तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित रूपीपरेटिया जयप्रकाश बंसल वेयरहाउस उड़ा केन्द्र क्र.1 शामिल है।

इसी प्रकार खिरकिया तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित मांदला शासकीय गोदाम सक्तापुर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित खमलाय शासकीय गोदाम सक्तापुर, जिला थोक उपभोक्ता भण्डार हरदा अगवान वेयरहाउस छीपाबड़, सेवा सहकारी समिति मर्यादित डेडगांव गोपाला वेयरहाउस पड़वा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित चौकड़ी रामधनी वेयरहाउस धनवाड़ा, किसान सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया समिति मर्यादित खिरकिया समृद्धि वेयरहाउस मुहालकला,

सेवा सहकारी समिति मर्यादित धनवाड़ा शिवशक्ति वेयरहाउस धनवाड़ा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बेड़ियाकला कल्पना हेडा वेयरहाउस छीपाबड तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगढ़ी आर्शीवाद वेयरहाउस चौकड़ी को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है।

टिमरनी तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित बाजनिया स्टील सायलो ग्राम बघवाड़ केन्द्र क्र.1, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोखरनी स्टील सायलो ग्राम बघवाड़ केन्द्र क्र. 2, सेवा सहकारी समिति मर्यादित छिदगांव मेल स्टील सायलो ग्राम बघवाड़ केन्द्र क्र. 3, किसान सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया समिति मर्यादित टिमरनी श्याम वेयरहाउस टिमरनी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित तजपुरा विजय श्री वेयरहाउस तजपुरा,

सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोंदागांव खुर्द कृष्ण ज्योति वेयरहाउस नौसर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित करताना, प्रिंस वेयरहाउस करताना, सेवा सहकारी समिति मर्यादित रूंदलाय रवि एग्रो वेयरहाउस नौसर तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोंदागांवकला तारा एग्रो वेयरहाउस पोखरनी को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है।

रहटगांव तहसील अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित रहटगांव आर.के. वेयरहाउस धनगांव, आदिम जाति सेवा समिति मर्यादित रवांग कायदा , आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजाबरारी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित रवांग समृद्धि वेयरहाउस भायली, सेवा सहकारी समिति मर्यादित आलमपुर अनन्या वेयरहाउस दूधकच्छ, सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोडलपुर प्रगति वेयरहाउस भायली,

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मनियाखेड़ी कुसुमलता वेयरहाउस भायली, सेवा सहकारी समिति मर्यादित टेमागांव गंगोत्री वेयरहाउस टेमागांव, सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोडलपुर योगेश्वरी वेयरहाउस सौंताड़ा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजाबरारी श्री बजरंग वेयरहाउस भादूगांव तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित आलमपुर माँ दुलारी वेयरहाउस दूधकच्छ को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है।

इसके अलावा सिराली तहसील में सेवा सहकारी समिति मर्यादित दीपगांवकला अधीराज वेयरहाउस महेन्द्र गांव तथा हंडिया तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित हंडिया शासकीय गोदाम ग्राम खेड़ा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मांगरूल शासकीय गोदाम ग्राम खेड़ा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित खेड़ा शासकीय गोदाम ग्राम खेड़ा,

सेवा सहकारी समिति मर्यादित धनगांव शासकीय गोदाम ग्राम खेड़ा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनतलाई शासकीय गोदाम ग्राम खेड़ा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पीपलघटा शासकीय गोदाम ग्राम खेड़ा तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित नांदरा श्री जी वेयरहाउस नांदरा को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है।