jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

इटारसी में ‘वर्क फ्रॉम होम’ टास्क के नाम पर 3.36 लाख की ठगी, 

इटारसी पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे

केके यदुवंशी 

इटारसी, नर्मदापुरम।थाना इटारसी पुलिस ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ का झांसा देकर 3.36 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस ने बताया कि है कि दिनांक 02/01/2026 को वर्मा कॉलोनी, पुरानी इटारसी निवासी श्रीमति रश्मि चौधरी ने इटारसी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ का लालच देकर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। वहां होटल और रेस्टोरेंट की रेटिंग करने का टास्क दिया गया।शुरुआत में आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए फरियादिया को 1040 रुपये, 3900 रुपये और 1350 रुपये वापस लौटाए।

इसके बाद पैसे जमा करने पर रकम बढ़कर मिलेगी कहकर अलग-अलग किस्तों में कुल 3,36,800 रुपये जमा करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने अपराध क्र. 09/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

- Install Android App -

सायबर सेल नर्मदापुरम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र के कलमिसर निवासी एहसान अली उर्फ प्रिंस (28) को गिरफ्तार किया। वहीं नीमच जिले के थाना कैंट क्षेत्र से मोहम्मद फरहान (19) और मुसरफ (22) को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, एसआई प्रवीण कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार, धर्मेंद्र, बसंत तथा सायबर सेल के आरक्षक जितेंद्र शेषकर की अहम भूमिका रही।

इनका कहना

आमजन से अपील की है कि टेलीग्राम/व्हाट्सएप पर मिलने वाले ‘टास्क बेस्ड कमाई’ के ऑफर से सावधान रहें। और पुलिस को तुरंत जानकारी दें

थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला इटारसी