jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

फरमान खान को केरलम हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

केरलम। केरलम हाई कोर्ट ने वायरल गर्ल मोनालिसा के पति फरमान खान को बड़ी राहत दी है। अदालत ने 20 मई 2026 तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई तक फरमान को अस्थायी सुरक्षा देने की बात कही है। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने वाली सुनवाई में केस की दशा और दिशा तय करेंगी। दोनों की शादी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

फरमान ने दायर की थी अग्रिम जमानत याचिका

दरअसल, महेश्वर थाना पुलिस ने 25 मार्च 2026 को फरमान के खिलाफ मोनालिसा के अपहरण का केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए फरमान ने केरलम हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। अब कोर्ट ने फरमान को अस्थायी तौर पर राहत दी है।

फरमान का दावा – मोनालिसा भाग गई

- Install Android App -

फरमान खान ने वीडियो जारी करके दावा किया था कि मोनालिसा भाग गई है। वीडियो में कहा था कि मैं अजमेर में हूं, मोनालिसा को ढूंढने आया हूं। वह भाग गई है। वहीं, दूसरे वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है कि अजमेर में मोनालिसा का पता नहीं चल सका है। मैं जोधपुर जा रहा हूं। वहां मैं उसके खोजने जा रहा हूं। लोगों से अपील करते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति को इस बारे में जानकारी हो तो मैसेज करें। इस वीडियो को लोग झूठा बता रहे हैं।

‘बांग्लादेश भागने की तैयारी में है फरमान’

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फरमान खान को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था कि वीडियो फेक है, इसका फायदा उठाकर वह नेपाल के रास्ते बांग्लादेश भाग सकता है। उन्होंने फरमान को जिहादी बता दिया था। पुलिस से इस बारे में कार्रवाई करने की अपील की थी।

उम्र को लेकर मचा बवाल

मोनालिसा और फरमान खान की शादी मार्च के महीने में केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी चर्चा में है। अनुसूचित जनजाति आयोग ने मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठाए थे। आयोग जांच रिपोर्ट में सामने आया कि वह नाबालिग है। महेश्वर के सरकारी अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक उनका जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था। वहीं, शादी के समय जो रिकॉर्ड प्रस्तुत किए उसमें बर्थ डेट 1 जनवरी 2008 थी।