jhankar
ब्रेकिंग
माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा मंदसौर की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन के तहत महानगरों में बिखेरी मिठास पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश, 14 दिन में प्रारंभिक जांच पूरी नहीं की तो होगी कार्रवाई कल मुख्यमंत्री मोहन यादव आयेंगे सिवनी मालवा । हनुमान मंदिर से पत्थर पुल तक होगा भव्य रोड शो,  5 क्व... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

कल मुख्यमंत्री मोहन यादव आयेंगे सिवनी मालवा । हनुमान मंदिर से पत्थर पुल तक होगा भव्य रोड शो,  5 क्विंटल फूलों से होगा स्वागत, मंडी परिसर में आमसभा

➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार

सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल गुरुवार को सिवनी मालवा के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 2 बजे बड़ी नहर के पास बनाए गए हेलिपैड पर उनके आगमन के साथ ही कार्यक्रमों की शुरुआत होगी हनुमान मंदिर से पत्थर पुल तक भव्य रोड शो निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है रोड शो के दौरान 5 क्विंटल फूलों से मुख्यमंत्री का अभिनंदन होगा नगर में 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से स्वागत किया जाएगा। सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा अभिनंदन पत्र भी भेंट किए जाएंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू” जैन ने हेलिपैड स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और मार्ग सजावट समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। हनुमान मंदिर से पत्थर पुल तक पूरे मार्ग को झालर-झंडियों से सजाया जा रहा है।

 

- Install Android App -

मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। पांच स्थानों पर तुलादान कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। स्वागत में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं, किसान और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम के अंत में कृषि उपज मंडी परिसर में आमसभा होगी, जहां मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया है। वहीं डोलरिया गैस प्लांट से नर्मदापुरम होते हुए टिमरनी तक सड़क के 10 मीटर चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर में भारी उत्साह है और ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जगह-जगह टेंट और स्वागत द्वार लगाए गए हैं।