jhankar
ब्रेकिंग
धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी मध्यप्रदेश की मंडियों में एक कुंटल की खरीदी में दो किलो की कटौती रन्हाई कला के किसान के घर गौमाता ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म जो नर और मादा दोनों , क्षेत्र में बना च...

आऊटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं पर बड़वानी में प्रदर्शन, सरकार से ठोस नीति की मांग

बड़वानी। बड़वानी में आऊटसोर्स और ठेका कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई है। कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ठोस नीति बनाने की मांग की गई है।

भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में यह ज्ञापन सौंपा गया, जिसे कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजा गया है।

- Install Android App -

घ ने मांग की है कि आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाई जाए, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन मिल सके। साथ ही श्रम कानूनों का सख्ती से पालन और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।

प्रमुख मांगों में 8 घंटे से अधिक काम पर अतिरिक्त भुगतान, समय पर वेतन, वेतन पर्ची, ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा, बिचौलिया प्रथा खत्म कर सीधे भुगतान, और समान काम के लिए समान वेतन शामिल हैं।

इसके अलावा सेवा सुरक्षा, साप्ताहिक अवकाश, दुर्घटना बीमा, कौशल विकास और नियमित भर्ती में अवसर देने की मांग भी उठाई गई है।