jhankar
ब्रेकिंग
खंडवा में चर्बी से बन रहा था नकली घी, भारी मात्रा जब्त MP में बच्चों की पैरासिटामोल सिरप का एक बैच अमानक घोषित इंदौर के M.Tech स्टूडेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ ने दिया ’72 लाख’ का पैकेज पराली जलाने में देश का नंबर वन राज्य बना एमपी, 5 साल में दर्ज हुए 77 हजार मामले, विदिशा-उज्जैन टॉप प... भोपाल की प्राइवेट फैक्‍ट्री ने कर्मचारियों के कलावा और मंगलसूत्र पहनने पर लगाया प्रतिबंध प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन जबलपुर : कागजों में हरियाली, जमीन पर सूखे पौधे पीएम मोदी की बड़ी सौगात-MP को मिलेंगी 2 नई अमृत भारत ट्रेनें आप में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल आर्थिक संकट से जूझ रहे मालदीव के लिए भारत ने की मदद, 30 अरब की पहली किश्त जारी

MP BIG NEWS: बेटे के नाबालिग के साथ फरार होने पर आरोपियों ने बुजुर्ग पिता को बंधक बनाकर की मारपीट, की अमानवीयता

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

युवक के नाबालिग के साथ फरार होने से शुरू हुआ विवाद

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक युवक द्वारा विदिशा जिले की नाबालिग लड़की को लेकर फरार होने के बाद लड़की पक्ष ने युवक के बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट और बंधक बनाने की घटना को अंजाम दिया। 7 मार्च को हुई इस घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

घर में घुसकर की मारपीट, फिर गाड़ी में बैठाकर ले गए

पुलिस के अनुसार लड़की पक्ष के 10 से 12 लोग दो कारों में सवार होकर बुजुर्ग के घर पहुंचे और बेटे व लड़की के बारे में पूछताछ की। बुजुर्ग द्वारा जानकारी न होने की बात कहने पर आरोपियों ने घर में ही उनके साथ मारपीट की और उनकी पत्नी को भी धमकाया। इसके बाद बुजुर्ग को जबरन गाड़ी में बैठाकर रायसेन से राजगढ़ जिले के एक गांव ले जाया गया।

- Install Android App -

बंधक बनाकर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप

राजगढ़ पहुंचने पर भी जब लड़का-लड़की का पता नहीं चला तो आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की। शिकायत में बुजुर्ग ने अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है। शर्म की बात है कि आरोपियो ने बुजुर्ग पेशाब पिलाकर अपना गुस्सा उतारा इस पूरी घटना का वीडियो आरोपियों द्वारा बनाया गया था, जो बाद में वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय

वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने परिवार के साथ पुलिस से संपर्क किया। रायसेन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। चूंकि घटना रायसेन और राजगढ़ दोनों जिलों से जुड़ी है, इसलिए दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।

प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।