jhankar
ब्रेकिंग
तार चोरी के आरोपियों को टिमरनी पुलिस ने किया गिरफ्तार शहर की शराब अब गांव-गांव: कजलास में पकड़ी गई बोलेरो,  आरोपी फरार पुलिस तलाश में जुटी CM मोहन यादव ने सराहा ‘नर्मदा अमृत’ मॉडल, कचरे से बन रही जैविक खाद मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी पहुँची 85 हजार एमवीए के पार मार्च 2027 के पहले सोलर लगवायें, सब्सिडी का लाभ पायें जिले में ‘ई-विकास’ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण, किसानों के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु पंजीयन प्रारंभ प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी जिले में “संडे ऑन साइकिल” रैली का हुुआ आयोजन

शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट मध्य पूर्व में तनाव को देखते हुए दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण आई है। इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भी बाजार पर दबाव पड़ा है जिससे वह नीचे आया है1 आज कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 999.79 अंक टूटकर 76,664.21 पर करोबार करता दिखा जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 275.10 अंक नीचे आकर 23,897.95 पर बंद हुआ।

- Install Android App -

आज कारोबार के दौरान व्यापक बाजारों में बिकवाली रही। निफ्टी मिडकैप में 0.96 फीसदी जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.87 फीसदी की गिरावट रही। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ही लाल निशान पर बंद हुए, जिनमें निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 5.29 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.87 फीसदी , निफ्टी फार्मा में 1.77 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.35 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.49 फीसदी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.72 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.73 फीसदी गिरावट रही।

वहीं निफ्टी के ट्रेंट, हिंडाल्को, नेस्ले इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई के शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले आज सुबह बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 77,483.80 पर खुला। इसी तरह निफ्टी-50 भी 24,100 के स्तर पर खुला। सुबह शुरुआत के बाद निफ्टी 153.90 अंकों की गिरावट के साथ 24,019.15 पर ट्रेड कर रहा था।