jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद

मुलताई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा आरोपी

27 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था मामला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी ने 27 नवंबर 2025 को थाना मुलताई में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

- Install Android App -

26 अप्रैल को बालिका को किया गया सुरक्षित बरामद

पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से लगातार दबिश दी। 26 अप्रैल को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया गया। बालिका के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान ग्राम लाखापुर निवासी 23 वर्षीय सागर पिता शेषराव खपरिये के रूप में हुई।

पुलिस ने 24 अप्रैल को लाखापुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरोयाम, उपनिरीक्षक मोनिका पटले सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।