jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा दुख !! घायलों का इलाज जारी !

मकड़ाई समाचार धार: बुधवार देर रात साढ़े  8 बजे  मध्य प्रदेश के धार जिले में टायर फटने से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। उसके बाद वाहन फिर सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन दुर्घटना इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ।

 

बताया जाता है कि पिकअप में करीब 50 मजदूर सवार थे। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि 10 घायलों को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 

- Install Android App -

प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से कहा- टायर फटने से अनियंत्रित हुआ था पिकअप वाहन जिसके चलते ये बड़ी घटना हुई है।मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख। अधिकारियों को घायलों के इलाज के दिए सख्त निर्देश।

सीएम ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार हादसे के प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा- मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार निःशुल्क किया जाएगा।