jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

विक्रमशिला पुल का 34 मीटर हिस्सा गंगा में गिरा, बड़ा हादसा टला

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा देर रात गंगा नदी में गिर गया। गनीमत रही कि जिला प्रशासन ने समय रहते पुल पर ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना से सीमांचल सहित बिहार के करीब 16 जिलों की कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे रोजाना करीब 1 लाख लोगों का आवागमन बाधित हुआ है। यूपी ब्रिज कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित पुल की बीते 10 सालों में तीन बार मरम्मत हो चुकी थी और इसकी आखिरी मरम्मत हाल ही में की गई थी। पुल के धंसने को लापरवाही मानकर पथ निर्माण विभाग ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को तत्काल निलंबित किया है। बिहार राज्य पुल निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर ने भागलपुर पुलिस और जिला प्रशासन की सजगता की सराहना कर कहा कि उनकी तत्परता से ही एक बड़ी अनहोनी को टाला जा सका। उन्होंने बताया कि पुल के रखरखाव के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पहले ही भेजी गई थी।

- Install Android App -

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस गंभीर स्थिति को देखकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है और पुल की मरम्मत के काम में भारतीय सेना की मदद मांगी है। इसके साथ ही, लोगों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।