jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

विदिशा में चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार आरोपी

विदिशा। विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और अपने दो साल के मासूम बेटे को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हीमोतिया निवासी राजेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी ज्योति के चरित्र पर शक करता था। दो दिन पहले वह मोबाइल लेने का बहाना बनाकर पत्नी और अपने दो साल के बेटे को बाइक पर साथ लेकर निकला। लेकिन बेगमगंज जाने के बजाय वह विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल की ओर पहुंच गया। सुनसान इलाका पाकर उसने पत्थर से पत्नी के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने मासूम बेटे को भी जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को जंगल में छोड़ने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रायसेन और विदिशा जिले के करीब 12 थानों की पुलिस ने पूरी रात जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद आखिरकार सुबह के समय बच्चे को सुरक्षित खोज निकाला गया, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।