jhankar
ब्रेकिंग

कश्मीर हमारा, पानी पर भी हमारा हक: पाकिस्तानी सेना की धमकी

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारत के खिलाफ उकसावे भरे बयान दिए हैं। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कश्मीर और सिंधु जल संधि को लेकर भारत को खुली धमकी दे दी। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा कि एक दिन कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा और वहां से बहने वाली नदियों पर पाकिस्तान का नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान फैसला करेगा कि भारत को पानी देना है या नहीं।

- Install Android App -

रावलपिंडी में प्रेसवार्ता में उन्होंने तर्क दिया कि सिंधु जल संधि के तहत आने वाली छह नदियां, जो विवादित क्षेत्र कश्मीर से बहती हैं, वस्तुतः पाकिस्तान की हैं और इन पर अंतिम फैसला पाकिस्तान लेगा। उन्होंने कहा, इंशाअल्लाह ताला, जब वहां विवाद हल होगा और वहां होगा, तब कश्मीर क्या बनना है, वहां मैं पहले ही बात कर चुका हूं। कश्मीर लोगों की चाहत के अनुसार, उस पाकिस्तान बनना है।

इसके जवाब में, भारत ने सीमा पार से होने वाली पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ आत्मरक्षा के अपने अधिकार की बात कही। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दुनिया ने पहलगाम आतंकवादी हमले को देखा है और भारत ने सीमा पार से आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जायसवाल ने स्पष्ट किया कि सीमा पार से होने वाला आतंकवाद लंबे समय से पाकिस्तान की नीति का हिस्सा रहा है और भारत को आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है। उन्होंने बताया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा।