jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप 14 मई 2026 - मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ आज 14 मई 2026 - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 14 मई 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर सितंबर 2026 तक रोक लगाई कसरावद में हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की संदिग्ध मौत, जांच के आदेश कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जनसुनवाई के आवेदनों का एक ही दिन में हुआ निराकरण नर्स के योगदान को किया सम्मानित  मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये आवेदन आमंत्रित जल गंगा संवर्द्धन अंतर्गत विभाग लक्ष्य पूर्ति करें - सीईओ जिला पंचायत

हंडिया : पुलिस प्रताड़ना के आरोप में बढ़ा आक्रोश, शव लेकर फोरलेन पर डटे परिजन व समाजजन, विधायक डॉ. आरके दोगने पहुंचे

हंडिया। तहसील हंडिया के ग्राम रेलवा निवासी स्वर्गीय अजबसिंह चौहान की मौत के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मृतक की पत्नी बसु बाई ने थाना हंडिया police पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर परिजन एवं समाजजन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

आवेदन के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को थाना हंडिया से कंचन राजपूत एवं अन्य पुलिसकर्मी अजबसिंह चौहान को थाना लेकर गए थे। परिवार का आरोप है कि पुराने लेन-देन के मामले में थाना परिसर में मृतक एवं उनके पुत्र पर मानसिक दबाव बनाया गया, जिससे आहत होकर अजबसिंह चौहान ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्मघाती कदम उठा लिया।

- Install Android App -

घटना के बाद आक्रोशित परिजन एवं समाजजन पहले शव को थाना हंडिया परिसर में रखकर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान “हंडिया पुलिस होश में आओ, होश में आओ” के नारे लगाए गए। मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग शव लेकर फोरलेन मार्ग पर पहुंच गए, जहां देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा।

फिलहाल परिजन एवं समाजजन शव के साथ फोरलेन पर ही डटे हुए हैं और निष्पक्ष जांच, संबंधित पुलिसकर्मियों के निलंबन, परिवार को मुआवजा एवं शासकीय नौकरी की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक डॉ. आरके दोगने भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।

मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास जारी है। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने में जुटा हुआ है।