हरदा : जिला रोजगार कार्यालय हरदा में कैरियर काउंसिलिंग योजना अंतर्गत मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल के गठन के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि इच्छुक आवेदक 25 मई 2026 तक अपने आवेदन जिला रोजगार कार्यालय हरदा में जमा कर सकते है। मनोवैज्ञानिक के लिये शैक्षणिक योग्यता मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री या पी.जी. डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इसी प्रकार विषय विशेषज्ञों के लिये संबंधित विषय में विशेषज्ञता एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 9424056828 से सम्पर्क कर सकते है। आवेदन कार्यालय के ईमेल आईडी deoharda@gmail.com पर मेल किया जा सकता है।

