हरदा : सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने जिले के अधिकारियों को जल गंगा संवर्द्धन अभियान अंतर्गत समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बुधवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में उन्होने कहा कि जो विभाग तय लक्ष्य से पिछड़ रहे हैं, वह गंभीरता से कार्य करें एवं लक्ष्यानुरूप जल संरचनाओं का निर्माण कराएं।
उन्होने नगरीय निकायों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक मकानों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएं। सभी सरकारी भवनों में भी मानदण्डों के अनुरूप रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएं। शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के भवनों में भी इस दिशा में कार्य हो।
बैठक में जिन विभागों की वन विभाग से अनापत्ति लंबित है, उन विभागों से बिन्दुवार चर्चा की गई। सभी शासकीय संरचनाओं में पहुँच मार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के स्त्रोतों की व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये भी विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

