jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

किशोर बच्चों को पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर दी जानकारी

सिराली – मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र बेड़िया खुर्द में उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर किशोर किशोरियों को पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी प्रदान की गई।

उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आज हर कोई व्यक्ति जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर तनाव का सामना अवश्य करते हैं। जीवन में हमेशा तनाव में रहना काफी हानिकारक होता है इससे हमारी प्राकृतिक ऊर्जा समाप्त होती है और कई तरह की मानसिक, शारीरिक बीमारियां पैदा होती है इस विषय पर परामर्शदाता द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

- Install Android App -

आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित किशोर , किशोरियों, बच्चों को पोषण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पोषण शरीर के विकास उर्जा और शारीरिक कार्यों को सुचारू रूप से चलने के लिए भोजन से पोषक तत्व प्राप्त करने की प्रक्रिया है यह शारीरिक बुद्धि मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों को दूर रखने के लिए आवश्यक है । हमें स्वस्थ रहने के लिए नियमित समय पर अच्छा भोजन ग्रहण करना चाहिए व प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए, पर्याप्त आराम करें और पूरी नींद ले जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।

विस्तार पूर्वक प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी और मनहित एप , जस्ट आस्क चैट बोर्ड के बारे में बताया गया। इस अवसर उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के परामर्शदाता अजय मंडलेकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता मीणा, आशा कार्यकर्ता रेखा सेन, आंगनवाड़ी सहायिका दया बाई कहार व किशोर किशोरिया केंद्र पर मौजूद रहे ।