jhankar
ब्रेकिंग
नर्स के योगदान को किया सम्मानित  मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये आवेदन आमंत्रित जल गंगा संवर्द्धन अंतर्गत विभाग लक्ष्य पूर्ति करें - सीईओ जिला पंचायत मोदी सरकार की ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात हंडिया : ग्रैंड ओपनिंग समारोह — कल खुलेगा ‘सानवी मोटर्स’ का नया शोरूम, नगरवासियों में उत्साह! हंडिया : अकीदत के साथ निकला चादर जुलूस, दरगाह शरीफ पर पेश की गई चादर बिजली कटौती से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, पगढाल पावर हाउस पर किया चक्काजाम    दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मध्य प्रदेश – 13 मई 2026 की टॉप 10 खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ 13 मई 2026 – देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

मोदी सरकार की ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके जी के प्रयासों से पीएमजीएसवाय अंतर्गत बैतूल की 3 तथा हरदा की 12 प्रमुख सड़कों को 76.31 करोड़ रूपये की स्वीकृति

हरदा : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार ग्रामीण भारत के विकास को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके के निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी अनुशंसा के परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 15 महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 76.31 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी तथा कुल 81.51 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण होगा। यह स्वीकृति केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी पत्र के माध्यम से प्रदान की गई है।

स्वीकृत सड़कों में मुख्य रूप से बैतूल जिले की एनएच 69 के पास साबडी रोड से डोंगरपुर (मुलताई जिला बैतूल), साबडी से साबडी ढाना (मुलताई जिला बैतूल) तथा खल्ला से खल्ला ढाना (मुलताई जिला बैतूल) शामिल है। इसी प्रकार हरदा जिले की बोरपानी से रातामाटी (टिमरनी जिला हरदा),

राजाबरारी से मोहगांव टोला (टिमरनी जिला हरदा), गोहाटी से पाटियाकुंवा (टिमरनी जिला हरदा), महुखाल से कयारी (टिमरनी जिला हरदा), लोढ़ीढाना-कचनार रोड से देबरबंदी (टिमरनी जिला हरदा), बड़झिरी लाखदेह चुनही रोड से बापचा (टिमरनी जिला हरदा), बोथी से महूखाल (टिमरनी जिला हरदा),

- Install Android App -

बडझिरी से लखा देह (टिमरनी जिला हरदा), बडझिरी लखादेह से चूर्णी (टिमरनी जिला हरदा), रहटगांव बोरपानी से गांगराढाना (टिमरनी जिला हरदा), मगरधा बढ़झिरी से बंशीपुरा (टिमरनी जिला हरदा) तथा हरदा नर्मदापुरम रोड से पिपल्याकला सड़कें शामिल है।

इन सड़कों के निर्माण से वर्षों से मूलभूत सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक बेहतर आवागमन मिलेगा तथा ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की पहुंच और अधिक सशक्त होगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े और गांवों तक बेहतर सड़क, बिजली, पानी एवं संचार सुविधाएं पहुंचे। आज उसी संकल्प को धरातल पर उतारते हुए केंद्र सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण मध्यप्रदेश सहित बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। जहां पहले ग्रामीण क्षेत्र विकास की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते थे, वहीं आज सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास हेतु इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।