सिवनी मालवा। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (१२ मई) के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर सिविल हॉस्पिटल में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना, उनकी परवाह करना और उनके स्वस्थ होने तक परिवार के सदस्य की भांति देखभाल करना नर्सिंग सेवा का महत्वपूर्ण कार्य होता है। इस कार्य को नर्सिंग स्टाफ भली भांति पूर्ण करते हैं। नर्सिंग स्टाफ के इस योगदान को सम्मानित करने के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बीएमओ डॉ कांति बाथम ने कहा कि आपकी सेवा, समर्पण और करुणा समाज के लिए अमूल्य है। आपकी निःस्वार्थ सेवा, संवेदनशीलता और अथक प्रयास से ही स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद समाज बनता है। इस अवसर पर सिविल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारी व कर्मचारियों ने केक काटकर नर्स दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी नर्सिंग स्टाफ को पुष्प माला पहनाकर प्रशस्ति से सम्मानित किया।
इस दौरान डॉ अंकित तिवारी, डॉ नेहा द्विवेदी, डॉ धरा राजनेगी, डॉ गौरव पांडे, बीसीएम प्रिया पांडे, बीपीएम इंदर हिरवे, बीईई अश्विनी जोसेफ, परिवार कल्याण शाखा प्रभारी एमएल टेकाम, स्टोर प्रभारी कैलाश अहिरवार, उमंग परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई, सीएचओ नंदिनी सराठे, कृष्ण कुमार मालवीय, आनंद कुशवाह, सीनियर नर्स कविता चौधरी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

