हरदा : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, हरदा के निर्देशानुसार बुधवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि इस शिविर में 41 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके तहत मनो-चिकित्सीय जाँच, कान एवं श्रवण क्षमता की जाँच, फिजियोथैरेपी सेवाएं तथा सहायक उपकरणों के उपयोग के तरीके और व्यावसायिक परामर्श दिया गया। इस दौरान विभाग के सभी विशेषज्ञ और वृद्धजन उपस्थित रहे।

