शिवपुर में ‘नल-जल योजना’ बनी मुसीबत : नलों से निकल रहा नाली का काला पानी, महामारी का खतरा, नागरिकों की शिकायत के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे
केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। हर घर शुद्ध जल पहुंचाने का दावा करने वाली ‘नल जल योजना’ की जमीनी हकीकत शिवपुर गांव में सामने आई है। यहां पीने के पानी के लिए लगाए गए नलों से साफ पानी की जगह नाली का गंदा, काला और बदबूदार पानी निकल रहा है। काला पानी वीडियो अभि यादव ब्लॉक कांग्रेस नेता के द्वारा सोशल मीडिया पर डालने के बाद प्रशासन हरकत में आया पर पाइपलाइन सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दिनों से नलों से निकल रहे बदबूदार पानी से खाना बनाना तो दूर, हाथ-मुंह धोना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी नागरिकों में आक्रोश जताते हुए कहा, सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर नल-जल योजना चला रही है, पर हमें पीने को नाली का पानी मिल रहा है क्या विभाग किसी बड़ी महामारी का इंतजार कर रहा है? जनता के स्वास्थ्य के साथ यह खिलवाड़ कब बंद होगा।
ग्रामीणों ने शिवपुर पंचायत पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी न तो पाइपलाइन की जांच नहीं हुई आशंका है कि पेयजल पाइपलाइन कहीं सीवेज लाइन से मिक्स हो गई है। नल-जल योजना का कार्य पूर्ण होने और सफल संचालन का दावा किया गया था। लेकिन मौजूदा तस्वीर उन सभी दावों की पोल खोल रही है काले पानी में हैजा, टाइफाइड, पीलिया और पेट संबंधी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।
फिलहाल गांव के लोग मजबूरन दूर-दराज से पानी लाने या निजी बोरवेल का सहारा ले रहे हैं। ठेकेदार के द्वारा कुछ पानी की लाइन सुधार दी गई है पानी ठीक आने लगा है।
इनका कहना।
नल-जल योजना का निरीक्षण में पंचायत सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा संयुक्त रूप निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत को योजना के संधारण एवं नियमित संचालन हेतु एक नवीन ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजना का लाभ ग्राम के सभी नागरिकों को निरंतर प्राप्त हो सके।उक्त नल-जल योजना अंतर्गत 375 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी निर्मित की गई है गंदा पानी में सुधार हो रहा है तीन सफल नलकूपों से पानी एकत्रित कर टंकी के माध्यम से ग्राम में पेयजल प्रदाय किया जा रहा है।
नायब तहसीलदार
पूनमसिंह सलामे
सिवनी मालवा।

