jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग आरोह 2026 के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्फर एवं ओव्हरलोड परिवहन 01 ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त माहवारी स्वच्छता पर किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक मानसून पर अल नीनो का असर: यूपी-बिहार में गर्मी और कम बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी पुणे में जहरीली शराब से हाहाकार: 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 29 मई 2026, शुक्रवार विदेश की मुख्य खबरे जो आज पूरे दिन चर्चा में रहेगी

जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को

आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी

हरदा : पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरदा द्वारा दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए एक जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यशाला आगामी 29 मई 2026 को दोपहर 2ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक इंदौर रोड़ स्थित एल. बी. एस. कॉलेज, हरदा में संपन्न होगी।

- Install Android App -

उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के पशुपालकों को पशु आहार के रूप में साईलेज के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा चारा उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, साईलेज ई-मार्केट प्लेटफार्म और शासन के ‘गौरस एप’ के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जागरूक किया जाएगा।

उपसंचालक डॉ. रामटेके ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष, दुग्ध सहकारी समितियों के पदाधिकारी और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख हितधारक सम्मिलित होंगे। जिले के सभी संबंधित पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों से अपील की गई है कि वे इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर उन्नत तकनीकों और शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका भरपूर लाभ उठाएं।