jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग आरोह 2026 के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्फर एवं ओव्हरलोड परिवहन 01 ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त माहवारी स्वच्छता पर किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक मानसून पर अल नीनो का असर: यूपी-बिहार में गर्मी और कम बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी पुणे में जहरीली शराब से हाहाकार: 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 29 मई 2026, शुक्रवार विदेश की मुख्य खबरे जो आज पूरे दिन चर्चा में रहेगी

पुणे में जहरीली शराब से हाहाकार: 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 पुणे।

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 2 दिन में 15 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाड़ी और पुणे के हडपसर इलाके में हुई हैं। कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कहां-कहां हुई मौतें

1. फुगेवाड़ी, पिंपरी-चिंचवड़ : 6 लोगों की मौत। इनमें विजय राठौड़, राजेंद्र राठौड़, राजू राजपूत, अकबर पठान, बाबा शेख, आनंद देसाई शामिल हैं।

2. हडपसर, पुणे : 5 लोगों की जान गई। मृतकों में राहुल क्षीरसागर, विजय शर्मा, अरुण दादर, अशोक चव्हाण शामिल हैं।

3. काले पड़ल: 3 लोगों की मौत।

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की भी मौत हुई है। 

कैसे हुई घटना

- Install Android App -

लोगों ने रात में एक साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद पेट दर्द, उल्टी और मुंह से झाग आने लगा। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने केमिकल और इंडस्ट्रियल स्पिरिट मिली जहरीली शराब तैयार कर फुगेवाड़ी और हडपसर में सप्लाई की थी। आरोपी खुद अधिकारियों के सामने आया, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रशासन का एक्शन

1. CM के निर्देश : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस को संयुक्त जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

2. जांच जारी : पुलिस मेथनॉल मिली शराब के पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

3. स्थानीय मांग : इलाके के लोग हाथ भट्टी की अवैध शराब पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

स्थिति अभी

फुगेवाड़ी के आजाद चौक पर एक साथ 8 लोगों के निधन की सूचना से इलाके में दहशत है। 2 अन्य लोगों का इलाज मेडी पॉइंट अस्पताल और यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में चल रहा है।