हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परविन्दर यादव के मार्गदर्शन में नेटवर्क इंजीनियर श्री सागर शर्मा ने शुक्रवार को हरदा के पीएम श्री स्वामी विवेकानन्द शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के प्राचार्य तथा कार्यरत कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।
उन्होने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें दैनिक कार्यों में इस प्रणाली का निर्बाध रूप से उपयोग करने में सक्षम बनाना है।

