jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग आरोह 2026 के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्फर एवं ओव्हरलोड परिवहन 01 ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त माहवारी स्वच्छता पर किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक मानसून पर अल नीनो का असर: यूपी-बिहार में गर्मी और कम बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी पुणे में जहरीली शराब से हाहाकार: 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 29 मई 2026, शुक्रवार विदेश की मुख्य खबरे जो आज पूरे दिन चर्चा में रहेगी

आरोह 2026 के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

हरदा, : जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा संचालित ‘आरोह 2026’ अभियान के तहत ‘सोसाइटी इंगेजमेंट’ गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की खेल गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करना था। ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहभागिता बनाए रखने के लिए शिविर के दौरान खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष श्री नीतेश बादर, महामंत्री पुरुषोत्तम झिंझोरे व आशुतोष गोस्वामी ने खिलाड़ियों से परिचय किया। अतिथियों ने मैदान पर नारियल श्रीफल का भोग लगाकर खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि खेलों में सामुदायिक सहभागिता जरूरी है जिसमें परिवार व माता-पिता की मुख्य भूमिका है।

- Install Android App -

उन्होंने माता-पिता से समय-समय पर खेल मैदानों पर आने की अपील की। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में श्री बादर ने कहा कि शिविर के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।

यह खिलाड़ी हित में सराहनीय कदम है। मैच डी.एस.बी.वाई.डब्ल्यू. एवं खो-खो कल्याण संघ के मध्य खेला गया। खो-खो कल्याण संघ ने 7-7 मिनट की 2 पारियों में 12-9, 10-8 खिलाड़ी आउट कर जीत दर्ज की। डी.एस.बी.वाई.डब्ल्यू. खो-खो टीम रही।सभी खिलाड़ियों ने मैत्री मैच जोश, जज्बे और कौशल के साथ खेला। प्रतियोगिता खो-खो कल्याण संघ सचिव श्री भूपेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री सचिन बरकड़े, श्री नितिन रामकुचे, श्री दर्शन खोरे व सुश्री पलक उइके ने प्रतियोगिता संपन्न कराई।

इस अवसर पर एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षक राजेश जलाबड़ा, हॉकी कोच संदीप सौदे, फुटबॉल कोच इमरान खान, वॉलीबॉल कोच अनंत यादव, हैंडबॉल कोच गौतम विश्वकर्मा, नवनीत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एथेलेटिक्स खेल प्रशिक्षक श्री राजेश जलाबड़ा, हाकी कोच श्री संदीप सौदे, फुटबाल कोच श्री इमरान खान, वॉलीबॉल कोच श्री अनंत यादव, हैंडबॉल कोच श्री गौतम विश्वकर्मा, श्री नवनीत शुक्ला, श्री अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं।