jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग आरोह 2026 के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्फर एवं ओव्हरलोड परिवहन 01 ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त माहवारी स्वच्छता पर किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक मानसून पर अल नीनो का असर: यूपी-बिहार में गर्मी और कम बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी पुणे में जहरीली शराब से हाहाकार: 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 29 मई 2026, शुक्रवार विदेश की मुख्य खबरे जो आज पूरे दिन चर्चा में रहेगी

माहवारी स्वच्छता पर किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक

सिराली – शुक्रवार को तहसील सिराली क्षेत्र के ग्राम जिनवानिया में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 पर महावारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में किशोरी बालिकाओं के बीच जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई l भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने किशोरी बालिकाओं को महावारी स्वच्छता के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि महावारी प्राकृतिक प्रक्रिया है

इसमें हर महीने महिला के शरीर से गर्भाशय की परत रक्त के रूप में बाहर निकलती है। जो किशोरी बालिकाओं और महिलाओं में होती है सामान्य तौर पर 12 वर्ष की उम्र के बाद माहवारी प्रारंभ हो जाती है। परामर्श दाता ने माहवारी चक्र के बारे में किशोरी बालिकाओं को विस्तार से जानकारी दी माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का उपयोग करने के बाद खुले में नही फेंके। अपनी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें जिससे कि कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

- Install Android App -

समाज में आज भी कई भ्रांतियां फैली है

उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में देखा जाए तो माहवारी स्वच्छता के विषय में किशोरी बालिकाओं और महिलाएं आज भी जागरूक नहीं है। जिससे मासिक धर्म पर खुलकर बात नहीं कर पाती । आज भी उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है।

हर वर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य माहवारी के दौरान स्वच्छता के महत्व पर जोर देना जागरूकता बढ़ाना उससे जुड़ी कई भ्रांतियां को दूर करना । जिससे कि किशोरिया एवं महिलाएं जागरूक हो सके और एक अच्छे समुदाय का निर्माण कर सके। इस अवसर पर ग्राम जिनवानिया में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 , 2 , 3 , 4 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायिका व किशोरी बालिकाएं मौजूद रही।