jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग आरोह 2026 के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्फर एवं ओव्हरलोड परिवहन 01 ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त माहवारी स्वच्छता पर किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक मानसून पर अल नीनो का असर: यूपी-बिहार में गर्मी और कम बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी पुणे में जहरीली शराब से हाहाकार: 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 29 मई 2026, शुक्रवार विदेश की मुख्य खबरे जो आज पूरे दिन चर्चा में रहेगी

साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

हरदा : पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला हरदा द्वारा दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों के हित में एफ.आई.एम. कार्यक्रम अंतर्गत इंदौर रोड स्थित कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइलेज तकनीक के उपयोग, हरे चारे के संरक्षण, दुग्ध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘गौरस’ एप के उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत हरदा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राहुल पटेल उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए 92 जागरूक पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों, दुग्ध सहकारी समितियों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आधुनिक पशुपालन में उन्नत चारा प्रबंधन का विशेष महत्व है। साइलेज तकनीक अपनाकर पशुपालक हरे चारे की कमी के समय, विशेषकर गर्मी के मौसम में, अपने पशुओं के लिए पौष्टिक आहार सुनिश्चित कर सकते हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन में स्थिरता और वृद्धि होगी।

- Install Android App -

विशेष अतिथि श्री राहुल पटेल ने विभाग की डिजिटल पहल की सराहना करते हुए पशुपालकों से शासकीय योजनाओं और ‘गौरस’ एप का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा साइलेज निर्माण की विधि, कम लागत में उन्नत चारा उत्पादन तथा ई-मार्केट प्लेटफॉर्म और ‘गौरस’ एप की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपसंचालक डॉ. अजय रामटेके ने उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और पशुपालकों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यशाला में सीखी गई तकनीकों को व्यवहारिक पशुपालन में अपनाने की अपील की।