jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

वाहन दुर्घटना रोकने व जान बचाने के भरसक प्रयास करती हरदा पुलिस

हरदा: सिविल लाइन पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात जागरूकता हेतु सूचना बोर्ड स्थापित

सिविल लाइन पुलिस ने थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा श्री शशांक द्वारा वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक्सीडेंटल स्पॉट पर सूचना बोर्ड स्थापित करने के दिशा निर्देश प्रदान किए गए है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा हरदा तथा एसडीओपी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन आर एस तिवारी द्वारा थाना क्षेत्र के सर्वाधिक वाहन दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष सूचना बोर्ड स्थापित किए गए हैं।

इन सूचना बोर्डों के माध्यम से थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटनाओं में मृत एवं घायल व्यक्तियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है, जिससे आमजन सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सकें तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें।

- Install Android App -

सूचना बोर्डों पर वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन न करने संबंधी संदेश भी अंकित किए गए हैं।

साथ ही बोर्डों पर आवश्यक मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए गए हैं, जिन पर किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति अथवा अन्य घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी जा सकती है। पुलिस का उद्देश्य दुर्घटना की सूचना शीघ्र प्राप्त कर समय पर सहायता उपलब्ध कराना तथा जनहानि को न्यूनतम करना है।

सिविल लाईन पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा मानव जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी रामस्नेह तिवारी ने बताया कि में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात जागरूकता हेतु सूचना बोर्ड स्थापित किए गए।