हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में डीजल आपूर्ति की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने कहा कि जिले में उपभोक्ताओं को डीजल आपूर्ति में अड़चन न आए। खासतौर पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध हो।
इस दौरान बीपीसीएल के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में सतत डीजल आपूर्ति पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही पर्याप्त डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बासुदेव सिंह भदोरिया, बीपीसीएल के सेल्स अधिकारी श्री रित्वक कुमार मण्डल एवं श्री तरूण कुमार मौजूद थे।

