jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

आज कलेक्टर सोमेश मिश्रा चौतलाय में लगाएंगे रात्रि चौपाल,  मौके पर होंगी समस्याओं का निराकरण

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार 5 जून को विकासखंड सिवनी मालवा के ग्राम पंचायत चौतलाय में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

- Install Android App -

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में लगने वाली इस चौपाल में ग्रामीण सीधे अपनी समस्याएं रख सकेंगे। एसडीएम विजय राय ने बताया कि चौपाल के दौरान कलेक्टर ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित निराकरण करवाएंगे।

इस अवसर पर राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।चौपाल से पूर्व एसडीएम विजय राय सहित अधिकारियों ने ग्राम चौतलाय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं मौके पर ही सुनना और समाधान करना है।