jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

हरदा में एयर रेड, ब्लैक आउट एवं सर्च एंड रेस्क्यू मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, एसडीईआरएफ एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छीपानेर चौराहा क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में एयर रेड, ब्लैक आउट, सर्च एंड एवैक्यूएशन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल का संचालन प्लाटून कमांडर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ हरदा श्रीमती रक्षा राजपूत के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 7:30 बजे प्रथम एयर रेड सायरन बजाया गया, जिसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में पूर्ण ब्लैक आउट किया गया। इसके पश्चात 7:40 बजे द्वितीय सायरन एवं रात्रि 8:00 बजे तृतीय एवं अंतिम सायरन बजाकर हवाई हमले की समाप्ति की सूचना दी गई।

मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस की 8 प्रमुख टीमों द्वारा संयुक्त रूप से घायलों का ट्रायेज, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, राहत सामग्री वितरण तथा घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाने का कार्य किया गया। वहीं फायर फाइटिंग टीम द्वारा आग पर त्वरित नियंत्रण प्राप्त करने का प्रदर्शन किया गया।

- Install Android App -

ब्लैक आउट अवधि में एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीमों द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया। आयोजन से पूर्व दोपहर से ही स्थानीय प्रशासन द्वारा *मोबाइल थाना, पम्पलेट एवं सोशल मीडिया* के माध्यम से नागरिकों को पूर्व सूचना देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री अमित मिश्रा , आरआई रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर एवं सूबेदार श्री उमेश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मॉक ड्रिल में लगभग 40 पुलिस जवान, 70 सिविल डिफेंस, आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवक तथा 20 एसडीईआरएफ/होमगार्ड जवानों ने सहभागिता की।

यह आयोजन आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।